जैप जवान की हत्या के आरोपी को जमानत देने से इनकार
रांची, मार्च 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने जैप जवान की हत्या के आरोपी अमजद गद्दी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। अमजद पर 31 जुलाई 2016 को जैप जवान अंजन विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। अंजन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के स्कॉर्ट में तैनात था। घटना के दिन वह साप्ताहिक अवकाश पर डोरंडा स्थित नदी किनारे मैदान में फुटबॉल खेलने गया था। उसी स्थान पर पहले से अमजद गद्दी जुआ खेल रहा था, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद अमजद गद्दी ने अंजन विश्वकर्मा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में व्यवहार न्यायालय ने मार्च 2019 में सुनवाई पूरी करते हुए अमजद गद्दी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ अमजद ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.