जैन समाज की ओर से वार्ड पार्षद पिंकी जैन को किया गया सम्मानित
कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । वार्ड पार्षद के रूप में पिंकी जैन की हैट्रिक जीत पर जैन समाज व वार्ड की जनता द्वारा सम्मानित किया गया। जैन भवन में समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष, मंत्री एवं महिला समाज के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। राजगढ़िया रोड में वहां की सैकड़ों जनता ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा ने कहा कि पिंकी जैन समाज की गौरव है एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहती है एवं अपने वार्ड नंबर 10 में उन्होंने विकास का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्हें काम के आधार पर ही वहां की जनता ने भरपूर समर्थन देकर उन्हें विजय बनाया है, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी एवं आशा गंगवाल ने कहा, कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सशक्त है। इस मौके पर समाज के पदाधिकारी लल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.