मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर/छपार राहा निवासी मांगेराम ने थाना छपार में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि घुमावटी निवासी रविन्द्र ने उसके पुत्र रिषभ का रिश्ता सोनाक्षी पुत्री सुरेश निवासी सतपुली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के साथ कराया था। शादी की एवज में एक लाख 63 हजार रुपये लिए गए। 10 मई को हरिद्वार स्थित कृष्टल गंगा मैरिज हाल में शादी हुई थी। शादी के बाद वह दुल्हन को घर लेकर आ गए। परिजनों के अनुसार शादी के बाद दुल्हन को सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब और बिछुए समेत कई जेवरात उपहार में दिए गए थे। आरोप है कि 13 मई की रात करीब तीन बजे नवविवाहिता घर से सभी जेवरात लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित पक्ष का आरोप है बिचौलिया रविंद्र भी घर से फरार मिला। उसने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। ...