जेठ ने महिला संग की अश्लीलता, विरोध पर पिटाई
कौशाम्बी, मई 24 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ जेठ ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अपनी पत्नी और बेट के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति परदेश में रहते हैं। घर पर वह छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ रहती है। 22 मई की सुबह बाथरूम गई थी। तभी जेठ अशोक कुमार वहां आकर खड़ा हो गया। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद अपनी पत्नी गीता पाल व बेटी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। घायल महिला का मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.