जून में चेन्नई में खेलेगी गिंदो देवी की छात्रा
बदायूं, मई 24 -- गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर इंदु शर्मा के निर्देशन में खिलाड़ी छात्रा का सम्मान किया गया। महाविद्यालय की छात्रा सीते ने बरेली कॉलेज बरेली में 12 मई को आयोजित अंतरमहाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है।छात्रा का चयन ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हो गया है, जो चेन्नई में जून माह में आयोजित होना है।महाविद्यालय में छात्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्रीड़ा प्रभारी डॉ.श्रद्धा यादव, सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने छात्रा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.