धनबाद, जून 10 -- जुनकुंदर ब्रह्मस्थान कॉलोनी से सटी झिलिया नदी के किनारे सोमवार की शाम पेड़ के सहारे फंदा लगाकर प्रीतम कुमार (22) ने आत्महत्या कर ली। वह चिरकुंडा स्थित एक मॉल में काम करता था। चिरकुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्महत्या करने की बात कही थी। तीन वर्ष पूर्व उसकी मां और दादा जी ने भी आत्महत्या कर ली थी। शाम को शौच करने गई बाउरी बस्ती के महिलाओं ने फंदे से झूलते प्रीतम के शव को देखा। पुलिस और मुखिया को इसकी सूचना दी। आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया。

घर में फंदे से झूलता मिला महिला का शव दूसरी ओर नूतनग्राम में सोमवार ...