बदायूं, अप्रैल 6 -- पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बुद्ध बाजार मैदान में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां सभी आरोपी जुआ खेलते मिले। मौके से माल-फड़ और जामा तलाशी के दौरान कुल 11,410 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में वीरपाल पुत्र अशर्फीलाल, बेचे पुत्र लालखां, मुकेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद, ब्रह्मपाल पुत्र रामप्रकाश, शेर सिंह पुत्र धर्मपाल, रामफल पुत्र जगदीश और पवन कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी गांव लहरा वजीरगंज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...