नई दिल्ली, जुलाई 1 -- ग्वालियर की विशेष अदालत ने 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला अप्रैल 2024 में भिंड में पटवारी द्वारा दिए गए कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार देवाशीष जरारिया पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत और वित्तीय लेन-देन का आरोप लगाया था। इसके बाद, बसपा उम्मीदवार देवाशीष जरारिया के प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने 4 मई 2024 को भिंड के उमरी पुलिस स्टेशन में पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- जीतू पटवारी होंगे अरेस्ट? कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं तो पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के लिए ...