इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल पार करने वाली एक महिला समेत दो अंतर्जनपदीय चोरों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है । जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दो दिन पहले जंक्शन पर एक यात्री का ट्रेन में चढ़ते समय मोबाइल पार किया था जो इनके कब्जे से बरामद हुआ है। ​जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कि दो दिन पूर्व इटावा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते समय दीपक नाम के एक यात्री का मोबाइल चोरों ने ट्रेन में चढ़ते समय जेब से पार कर दिया था। यह भी पढ़ें- शातिर मोबाइल चोर को किया गया गिरफ्तार पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि वारदात में शाम...