जीआईसी जंगलियागांव में इंटर में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने की मांग
नैनीताल, मई 24 -- भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज जंगलियागांव में वर्ष 2026-27 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन को लेकर बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह पडियार का चयन किया गया, जबकि अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर गोपाल दत्त पडियार को चुना गया। बैठक में प्रधानाचार्य द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों की जानकारी देते हुए अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग शुरू किए जाने की मांग उठाई। साथ ही विभाग एवं सरकार से विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता देने की अपील की गई। बैठक में ग्राम प्रधान जंगालियागांव राधा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.