अमरोहा, मई 21 -- अमरोहा। आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से जिले को नौ बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को एसपी लखन सिंह यादव ने इन बाइकों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर लोकेशन के लिए रवाना किया। बताया कि इन बाइकों की तैनाती से खासकर शहरी इलाकों, भीड़भाड़ वाली जगहों और संकरी गलियों में तुरंत पहुंचना आसान होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी बेहतर होगी। जाम की स्थिति में भी पुलिस बिना देरी के मौके पर पहुंच पाएगी। एसपी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि यूपी-112 पर आने वाली हर कॉल को गंभीरता से लिया जाए। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी कहा कि हर मामले में तत्परता, संवेदनशीलता और पूर...