जिले में धान खरीदारी का बढ़ा लक्ष्य
जहानाबाद, मार्च 19 -- पैक्स अध्यक्षों ने सहकारिता मंत्री का जताया आभार घोसी निज़ संवाददाता। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने गुरुवार को जहानाबाद जिले के किसानों के लिए सौगात दी है। सहकारिता मंत्री ने जिले में धान खरीदारी के लक्ष्य को बढ़ते हुए 62000 मीट्रिक टन कर दिया जिससे इलाके के किसानों के साथ-साथ पैक्स अध्यक्षों ने खुशी व्याप्त है। गौरतलब हो कि जहानाबाद ज़िले का धान अधिप्राप्ति को लेकर कुल 56000 मीट्रिक टन लक्ष्य रखा गया था। जिसके कारण ज्यादातर इलाके के किसानों का धान की खरीदारी नहीं हो पाई थी। अब लक्ष्य बढ़ाए जाने के बाद जिले के किसानों को काफी राहत मिलेगी और उनके वास्तविक मेहनत का मूल्य प्राप्त होगा। पैक्स अध्यक्षों ने सहकारिता मंत्री का आभार जताते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। पैक्स अध्यक्षों का बताना है कि लक्ष्य बढ़ाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.