बांका, मई 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में डीजल और पेट्रोल की खपत में पिछले लगभग एक सप्ताह के दौरान करीब 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बाबत में जिले के कई पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि, प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचत को लेकर किए गए आह्वान और लगातार बढ़ती तेल कीमतों का सीधा असर अब लोगों की दिनचर्या पर दिखाई देने लगा है। जिससे लोग अनावश्यक वाहन उपयोग से बच रहे हैं तथा कम दूरी के लिए पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं।

पेट्रोल पंप बिक्री में कमी इस दौरान शहर के प्रमुख पेट्रोल पंप में से एक श्री कृष्णा फ्यूल पर पहले प्रतिदिन लगभग 3200 लीटर डीजल और 2500 लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी। वर्तमान समय में यह घटकर लगभग 2500 लीटर डीजल और करीब 2000 लीटर पेट्रोल प्रतिदिन रह गई है। जबकि पंप संचालक सच्चिदानंद तिवारी ने बता...