गोंडा, जून 9 -- गोंडा,संवाददाता। देवीपाटन मंडल गोंडा स्थित जवाहरलाल नेहरू क्षेत्रीय खेल कार्यालय में जिला क्रीड़ा अधिकारी के तौर पर रंजीत राज ने कार्यभार ग्रहण किया। मऊ जिले के निवासी रंजीत राज वर्ष 2012 में खेल विभाग में चयनित हुए थे। इससे पूर्व वह लखनऊ के गोमती नगर स्थित विजेंद्र खंड स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी पद पर कार्यरत थे। उनके निर्देशन एवं देखरेख में छात्रावास लखनऊ के चार खिलाड़ियों ने सब जूनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। गोंडा आगमन के पश्चात उन्होंने स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात की तथा प्रांगण में वृक्षारोपण कर हरियाली एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए जनपद का नाम गौरवान्...