जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को बचाने के लिए मौके पर मौजूद तीमारदार ने दौड़कर बच्ची को कुत्तों से बचाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। बच्ची का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शेरपुर निवासी इरम की तीन वर्षीय बेटी मेहराब बुखार और दस्त की शिकायत के चलते जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती थी। रविवार शाम अस्पताल की बिजली गुल होने के कारण इरम बच्ची को लेकर अस्पताल के वार्ड के बाहर बैठ गई। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर इसी दौरान परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.