शामली, जून 10 -- शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलने लगी है। मंगलवार को त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. उपासना ने जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति उनके ज्वॉइन करने से दंत संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों को अब अस्पताल में ही विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है जिनमें से प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज दंत रोगों के उपचार के लिए पहुंचते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता था। डॉ. उपासना के आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवा को दंत रेाग चिकित्सक डा. उपासना ने कार्यभार सम्भाला है वही बुध...