जापान में जलवा बिखेरने की तैयारी पैरा एथलीट उपेंद्र राजपूत सम्मानित
कन्नौज, अप्रैल 23 -- छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौखटा निवासी पैरा एथलीट उपेंद्र राजपूत को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया। विधायक अर्चना पांडेय ने अपने आवास पर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपेंद्र राजपूत ने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अब उपेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- एहान खान का यूपी रोलर डर्बी टीम में चयन वह जापान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में होने वाले चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.