जात देखकर एनकाउंटर का दावा खारिज, बिहार पुलिस के एडीजी बोले- हम जान बचाने के लिए गोली चलाते हैं
पटना, मई 22 -- बिहार पुलिस ने जाति देखकर एनकाउंटर के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बिहार पुलिस के एडीजी (विधि व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को साफ किया है कि पुलिसकर्मी पर अपनी जान बचाने के लिए अपराधियों पर जवाबी गोली चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हैं, उन पर कार्रवाई करने से पहले उनकी जाति नहीं पूछी जाती है। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद से बिहार में जात देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। एडीजी ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अपराधियों पर सख्ती बढ़ने के साथ ही पुलिस कर्मियों पर हमलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण मामलों में पुलिसकर्मियों को अपनी आत्मरक्षा में अपराधियों पर गोली चलानी पड़ी है। पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.