मुजफ्फर नगर, मई 20 -- बुढ़ाना। महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जाट समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर में कहा गया कि 14 मई को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में किसान नेता चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार भाटी ने जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे दोनों समाजों में रोष है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का काम करती हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज उन्...