जाट महासभा ने की स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम में जाट महासभा मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी ओमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा परम पूज्य शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज का वर्षों पुराना चित्र स्वामी ओमानंद को भेंट किया।मुलाकात के दौरान स्वामी कल्याण देव महाराज के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्वामी कल्याण देव जी ने सैकड़ों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। उनके प्रयासों से लाखों विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- प्रमुख चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा रखने के लिए ज्ञापन सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.