जहाजों में धमाके और ड्रोन, ट्रंप के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई हलचल; टूटने वाली है अमेरिका-ईरान वार्ता?
नई दिल्ली, मई 24 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कयासों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'अलविदा' ( Adios ) लिखा रहस्यमय संदेश पोस्ट करते हुए अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता की स्थिति को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक नाटकीय एआई जनरेटेड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ईरानी झंडों वाले जहाजों पर विस्फोट होते दिख रहे हैं, हवा में मलबा उड़ रहा है और ऊपर अमेरिकी ध्वज वाला ड्रोन दिखाई दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे संवेदनशील समय में आया है जब दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे थे। महज एक दिन पहले ट्रंप ने खुद दावा किया था कि शांति समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच अब सिर्फ अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.