जसपुर में हिना कौसर को विधायक ने किया सम्मानित
काशीपुर, अप्रैल 7 -- जसपुर। ग्रीन हिल्स पब्लिक स्कूल की प्रबंधक हिना कौसर को उनकी विशेष पुस्तक रियल ह्यूमन वैल्यूज़ के लिए विधायक आदेश चौहान, बीएसवी इंका के प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा, संजू चौधरी ने सम्मानित किया। सोमवार शाम पीस क्लब संस्थापक संजय राजपूत के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि हिना कौसर मोहल्ला नई बस्ती में स्कूल चलाती हैं तथा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। उनके इस योगदान पर विधायक ने उन्हें शबाशी दी तथा उनकी किताब का विमोचन किया। यहां डॉ. महिपाल, हबीब अहमद, राजकुमार सिंह, हकीम जफर, सफराज, रेखा, संदीप, हरिओम सिंह, अनीस अहमद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.