काशीपुर, मई 24 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से रविवार को तीन गांवों में 20 लाख रुपये के चार विकास कार्यों का लोकार्पण कराया। रविवार को ग्राम तीरथनगर गुरुद्वारा नंबर एक में टाइल्स निर्माण, पूर्व बस्ती में खड़ंजा निर्माण, ग्राम भगवंतपुर में खड़ंजा, ग्राम आसपुर में सीसी टाइल्स रोड का लोकार्पण ग्रामीणों से कराया। विधायक ने लोगों की समस्यायें सुनकर अफसरों से उनका निस्तारण कराया। यहां हरजिंदर सिंह, बूटा सिंह, पंचानन, नौबहार, अर्जुन सिंह, मुजाहिद, करतार सिंह, कन्हैया, सौरभ चौहान, सुशील कुमार, शैलेंद्र गहलौत, मोइनुददीन, अभिषेक, राहुल, हरपाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- जसपुर में विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण कराया यह भी पढ़ें- मनसा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...