जल संस्थान के नौ बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काटे
नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल, संवाददाता। बगैर बिल चुकाए लंबे समय से मुफ्त का पानी पी रहे सरकारी विभागों और बड़े बकाएदारों पर जल संस्थान ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक नौ गैर घरेलू कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल में जल संस्थान ने 11.32 करोड़ रुपये के सापेक्ष 8 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि विभाग की ओर से 11 करोड़ 32 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया है। बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक बकाया सरकारी विभागों का है। शहर में कई सरकारी विभागों की इमारतें हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने को कहा है। बताया कि बीडी पांडे जिला अस्पताल पर पानी के बिल का 69 लाख, रैमजे अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.