कन्नौज, मई 24 -- मिरगावां। ग्राम पंचायत के मजरा चित्तरपुरवा स्थित शिव मंदिर में रविवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर गांव में शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जलेसर गंगा तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया। कथा व्यास प्रेमसागर पांडेय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में शिवरतन, रामनरेश, रामबाबू, नरेंद्र बाबू, रामबिलास, सर्वेंद्र और रामरतन समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा श्रवण से मानव जीवन का होता है कल्याण : संगीता उधर, जीटी रोड स्थित पाठक स्पेलर के पास श्री राम सेवा समित...