जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के लिए विनाशकारी : प्रमोद
पटना, मार्च 19 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। जैसे हम बीमार पड़ते हैं, तो हमारा शरीर उलटा काम करना शुरू कर देता है, ठीक वैसे ही हमारी धरती जब बीमार पड़ती है, तो जरूरत से ज्यादा गर्मी, सर्दी और बेमौसम बरसात देखने को मिलता है। इसके लिए हमसभी ही जिम्मेदार हैं। गुरुवार को विभाग में आयोजित बैठक में मंत्री ने विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएं। पदाधिकारियों को कहा कि ऐसे संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनके सुझाव को योजनाओं में शामिल करें। विभाग ने गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक कर पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.