जर्जर सड़क व जलभराव को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
बदायूं, मई 24 -- नगर के मोहल्ला गोपालगंज में मुख्य मार्ग पर दूषित जलभराव, गहरे गड्ढे और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि प्रमोद इंटर कालेज से एलआईसी ऑफिस होते हुए गोपालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, वहीं मंदिर और ध्यान केंद्र जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। महिलाओं ने सड़क मरम्मत और जल निकासी के लिए नालियों की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगी। एसडीएम ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.