मधेपुरा, मई 23 -- आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत लदमा नहर से हारु डुमरा आरडब्लूडी सड़क में बड़ी फटोरिया गांव के पास करीब चार दशक पूर्व बना लोहा पुल जर्जर होने से आवाजाही खतरनाक बना हुआ है। बावजूद संबंधित अधिकारी बेपरवाह बने हैं। पुल जर्जर होने के साथ-साथ एक तरफ का रेलिंग टुट जाने से जानलेवा बन गया है। यह भी पढ़ें- जर्जर पुल से आवाजाही बना खतरनाकपुल की स्थिति एक ओर जहां सरकार आवाजाही को सुलभ बनाने के लिए कृत संकल्पित है। वहीं अधिकारी अपनी उदासीनता पूर्ण रवैया अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।जिसका उदाहरण उक्त लोहा पुल है। जो करीब डेढ़ साल से खतरनाक बना हुआ है। बावजूद उक्त जगहों पर नए सिरे से हाई लेवल पुल निर्माण करना मुनासिब नहीं समझ पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट टीम ने क्षतिग्रस्त झमटा-महिषाकोल पुल का किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट...