दुमका, मार्च 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। कन्या मध्य विद्यालय, जरमुंडी में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका मधुमाला कुमारी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान और समर्पित सेवा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापिका मधुमाला कुमारी ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण भाव से कार्य किया। कहा कि प्राध्यापिका के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को विद्यालय परिवार सदा याद रखेगा। इस अवसर पर धनंजय कुमार, अनिल कुमार शाही, निरंजन साह, सुनेंदु सरकार, रंजना रानी, पुनीत कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा...