पिथौरागढ़, मार्च 10 -- डीडीहाट/धारचूला। एसएसबी 11वीं बटालियन की ओर से जयकोट में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान कमांडेंट मेडिकल डॉ. राकेश कुमार रंजन ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की। बताया शिविर में 73 लोगों की जांच की गई। बाद में एसएसबी की ओर से रमतोली गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. राकेश कुमार रंजन व असिस्टेंट कमांडेंट सुमित झा ने शिविर में 200 लोगों के स्वास्थ की जांच की। यहां ग्राम प्रधान कमला देवी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...