बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। शहर के पटेल तिराहा स्थित जमुरिया नाले पर बने पुल का गुरुवार को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काट कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार पुल और सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। जिले में कई पुलों के बनने को स्वीकृत मिल चुकी है। कहीं भी जर्जर और संकरे पुल नहीं दिखेंगे। लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन के अधिशासी अभियंता इंजी. राजीव राय ने बताया कि जमुरिया नाले पर 3.20 करोड़ रुपये से नए पुल का निर्माण किया गया है। पहले से पुल की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाकर पानी निकासी के साथ लोगों की राह सुगम हो इसका खास ध्यान दिया गया है। पुल बनने के बाद के एक माह से ट्रायल हो रहा था। पुल के दोनों ओर अप्रोच को डामरीकरण करने के बाद गुरुवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा फीता काटकर इसका लोकार्पण किया गया। शीघ्र...