जमुनाबाद में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- जमुनाबाद में मंगलवार शाम करीब 8 बजे एक बार फिर बाघ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार बाघ गांव के अंदर घुस आया था जिसे कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद वह तेजी से खेतों की ओर भाग गया। जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंच जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अंधेरे की वजह से जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बाघ को जल्द पकड़ने और गांव की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.