जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर तीन को पीटा
गोपालगंज, मई 23 -- गोपालगंज। जिले के श्रीपुर थाने के बथुआ बाजार में शनिवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों में हैदर अली का बेटा अमजद अली, अनवर अली का बेटा कौशर अली समेत अन्य शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरें ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर देवर-भाभी को पीटा विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.