जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में सोमवार को साकची स्थित जेएनएसी गोलचक्कर के पास धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन रेलवे के परिचालन में लगातार हो रही अव्यवस्था और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में किया गया।धरना में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर की 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में पैसेंजर ट्रेन को करीब 4 घंटे का समय लग रहा है, जबकि यह दूरी सामान्य स्थिति में आधे घंटे में पूरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चलतीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि र...