मेरठ, जून 9 -- नौचंदी मेला पटेल मंडप में सोमवार को खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्याम बाबा का 851वां भव्य कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया। कीर्तन में श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार कोलकाता के फूलों और दिल्ली में निर्मित माला से किया गया। कीर्तन का अनिल गोल्डी, विधायक अमित अग्रवाल, आलोक सिसोदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी ने श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अनिल गोयल ने राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर की परंपरा के अनुरूप गुरु महाराज आलू सिंह के भजनों के माध्यम से बाबा का आह्वान किया। लो आ गया खाटू वाला और जलती रहे खाटू वाले ज्योति तेरी जलती रहे भजनों का गुणगान कर भाव विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- जब कोई ना संभाले श्याम संभालता है भजन गायिका शुभिता तिवारी ने तो कहूं बजाए ढोल बाबा मेरा ह...