जनसेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी से रुपए निकालने का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- सिवारा। एक जनसेवा केन्द्र संचालक द्वारा धोखाधडी कर अंगूठा लगवाकर रुपए निकाल लेने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है। गांव गूजरपुर निवासी अनार सिंह ने बताया कि एक हजार रुपए निकासी कराने थे। एक जनसेवा केन्द्र पहुंचा तो उन्होंने अंगूठा लगाकर एक हजार रुपया निकासी के बाद मुझे रुपए 40 कमीशन लेकर 960 दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि एक मिनट बाद फिर से अंगूठा लगवाकर मेरे बैंक खाते से दो हजार रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। मुझे जानकारी तब हुई जब अपने गांव पहुंचा और मोबाइल के मैसेज परिजनों से चेक करवाये। दोबारा सीएससी पर पहुंचकर उससे जब मैने दो हजार रुपया मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। पीड़ित अनारसिंह ने धोखाधडी को लेकर सिवारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.