सीवान, मार्च 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में सारण क्षेत्रीय कमिटी की अनुशंसा के आधार पर जिले की सलाहकार समिति व जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई। जिला संगठन पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया गया कि उपेन्द्र सिंह को जनसुराज पार्टी का जिलाध्यक्ष व प्रो. दिनेश कुमार यादव को जिला महामंत्री बनाया गया है। बैठक में सीवान जिला संगठन की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन व उसके संचालन को गति देने के लिए जिला कमिटी बनाने का निर्णय ली है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय व राज्य नेतृत्व के साथ सलाह व समन्वय स्...