महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज बायफ को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर बायफ प्रदेश अध्यक्ष ने बायफ के जिला प्रभारी संजय चतुर्वेदी को सम्मानित किया। जनपद महराजगंज में 580 पशुपालक परिवारों तक लगभग सात टन मिनरल मिक्सचर व अन्य सामानों को नियमित रूप से उपलब्ध कराते हुए पशुओं में बांझपन, दुग्ध उत्पादन एवं पशु पोषण संबंधी समस्याओं को दूर करने का कार्य किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...