भभुआ, मई 11 -- पंचायतों में 101 अधिकारियों ने कुल 298 लोगों से किया संवाद समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने संबंधित अफसर को दिए निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के विभिन्न कार्यालयों में सोमवार को जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में अधिकारियों ने लोगों की सुनी समस्याएंजनता दरबार में संवाद जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभा...