काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के भाई अमरजीत जीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जैतपुर घोसी स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार आध्यात्मिक चेतना का प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : मुख्यमंत्री धामी ऐसे में राज्य सरकार पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं की...