जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत चलाया जागरूकता अभियान
मुंगेर, मई 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड की गोबड्डा पंचायत के मंदारे गांव में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जागरूकता अभियान एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ प्रियंका कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार तथा अन्य कर्मियों ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। यह भी पढ़ें- जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत लगा स्वास्थ्य शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.