जनजातीय गरिमा उत्सव : चयनित जनजातीय गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। संवाददाता जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत "जनभागीदारी अभियान : सबसे दूरझ्रसबसे पहले" कार्यक्रम का आयोजन 19 मई से 23 मई तक किशनगंज जिले में सफलतापूर्वक किया गया। यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से संचालित किया गया। अभियान के तहत पोठिया प्रखंड की 06 पंचायतों - मिर्जापुर, टीपीझाड़ी, उदगड़ा, कोल्था, पनासी एवं सारोगारा के 10 चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, वॉल पेंटिंग, स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.