संभल, मई 23 -- जनगणना के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्य में रुचि न लेने, बार-बार निर्देशों के बावजूद प्रगति न सुधारने और अनुपस्थित रहने वाले 60 प्रगणकों तथा 11 सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किये हैं। इसके अलावा जनगणना अधिनियम-1948 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर संबंधित चार्ज अधिकारियों ने सभी लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता और अनावश्यक देरी को गंभीरता से ली जाए। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से गायब 615 कर्मचारियों पर होगी एफआईआर, थानों को भेजी गयी तहरीर निर्देशित के बावजूद कर्मचारी अपने आवंटित क्षेत्रों ...