वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। जदीद बाजार, वरुणा पुल के आसपास एक सप्ताह से पेयजल संकट है। जलापूर्ति बाधित होने से 300 से अधिक परिवारों को दिक्कत हो रही है। जलकल विभाग में शिकायत पर लोगों को जवाब मिलता है कि फाल्ट खोजा रहा है। क्षेत्र में जलकल विभाग टैंकर से पेयजल आपूर्ति कर रहा है, लेकिन लोगों की जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा जिवधीपुर में भी तीन दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जदीद बाजार, वरुणा पुल निवासी बच्चा यादव, राकेश गुप्ता, गुंजन यादव, लवली यादव, पूर्णेन्दु हलधर, अजय वर्मा ने कहा कि जलकल से स्पष्ट जानकारी नहीं पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.