गुमला, मई 24 -- गुमला प्रतिनिधि देश-दुनिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गुमला जिले में महंगाई और बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 86 पैसे महंगा होने से गरीब और मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।तीन साल तक दाम स्थिर रहने के बाद अब हर सप्ताह हो रहे रिव्यू का असर बाजार पर साफ दिख रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ गया है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ रहा है। खासकर मजदूर वर्ग, छोटे दुकानदार और गृहिणियां बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा परेशान हैं。 यह भी पढ़ें- बकरीद की खरीददारी पर महंगाई का सायामहंगाई का असर बकरीद की खरीदारी पर 28 मई को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा (बकरीद) को...