जंगली जानवरों के हमले से प्रभावित परिवारों को मिला मुआवजा
गुमला, मई 23 -- पालकोट। प्रखंड में पिछले एक वर्ष के दौरान जंगली जानवरों के हमले में घायल हुए और मृत लोगों के परिजनों के बीच शनिवार को मुआवजा राशि वितरित की गई। वनपाल कृष्णा महतो एवं वन विभाग की टीम ने कुल सात लाभुकों के बीच 13 लाख 65 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वनपाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुआवजा पाने वालों में कोलेंग के रबिन्द्र साहू, उमड़ा नकटी टोली के पवन साहू, झिखिरमा के मनोज इंदवार, देवगांव के अजय मिंज, चापा टोली की फ्रिंसिका एक्का, डेकरा टोली की प्रतिमा कुमारी तथा तेतर टोली के महेश्वर सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.