छोटानागपुर नाट्य महोत्सव में चक्रधरपुर के दिनकर शर्मा देंगे प्रस्तुति
चक्रधरपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। युवा नाट्य संगीत अकादमी द्वारा रांची में 27 मार्च से आयोजित चार दिवसीय छोटानागपुर नाट्य महोत्सव सह कांति कृष्ण सम्मान में चक्रधरपुर के रंगकर्मी दिनकर शर्मा अपना प्रस्तुति देंगे। रंगकर्मी दिनकर शर्मा अंतिम दिन 30 मार्च को एकल प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। तिरदार नाट्य दल चक्रधरपुर की ओर से दिनकर शर्मा एकल नाटक टिकटों का संग्रह पेश करेंगे। इस नाटक के लेखक कारेल चापेक हैं, जबकि इसका निर्देशन और अभिनय स्वयं दिनकर शर्मा द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जेएफ़टीई स्टूडियो थिएटर झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी में होगा। बता दें कि महोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को इंतकाम ए मुगले आजम के साथ हो रही है। इसके बाद 28 मार्च को कब्रिस्तान की ओपनिंग और 29 मार्च को मुलजिम हाजिर हो जैसे नाटकों का मंचन किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.