बलिया, मई 24 -- बांसडीहरोड। सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी शिवजी की बाइक इलाके के बभनौली छितौनी गांव से चोरी हो गयी। खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी का सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। केस दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। पीड़ित का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब रिस्तेदारी में आया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में बाइक के आसपास मौजूद एक युवक की पहचान हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल हो रही है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...