मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के यूएमआईएस पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को छात्रों के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई शैक्षणिक प्रक्रियाओं की तिथि बढ़ा दी है। इसे लेकर विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। पोर्टल की गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म और स्क्रूटनी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई तक बढ़ी:

स्क्रूटनी आवेदन की तिथि बढ़ाई गई मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3, सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 के लिए स्क्रूटनी आवेदन की प्रक्रिया 26 मई तक विस्तारित कर दी है। पूर्व में विश्वविद्यालय ने 17 से 20 मई के बीच नियमित एवं बैकलॉग विद्यार्थियों स...