बगहा, मई 24 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। ठकराहा प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थल परिवर्तन को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को ठकराहा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठी कि डिग्री कॉलेज की स्थापना गंडक नदी की दक्षिणी तटबंध क्षेत्र के पंचायतों ठकराहा, जगीरहा, मोतीपुर अथवा कोईरपट्टी में ही की जाए, न कि हरपुर मुजौना में। बैठक में मौजूद लोगों ने शिक्षा विभाग के उस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया, जिसमें कॉलेज को गंडक नदी पार हरपुर मुजौना में संचालित करने का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुंगेर विश्वविद्यालय की अपनी जमीन पर अब भी...